रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे के किनारे जहां-जहां लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं, ऐसे सभी कूड़ा पॉइंट्स को चिन्हित किया जा रहा है। इन स्थानों पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जा सके और कूड़े का सही तरीके से निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
जिले में हाईवे के किनारे करीब 30 से 40 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां नियमित रूप से कूड़ा डाला जा रहा है। इसके अलावा अन्य संभावित स्थानों का भी सर्वे और चिन्हीकरण किया जा रहा है।
🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:
➡ महापौर का तूफानी निरीक्षण, किच्छा बाईपास पर बनेगा नया वेंडिंग जोन➡ ठुकराल की तलवार भेंट से बदले सियासी समीकरण, बेहड़ के जन्मदिन समारोह की तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल➡ उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्पजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के सख्त निर्देशों के बाद जिले के सभी संबंधित अधिकारी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं। स्वच्छता को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
प्रशासन द्वारा स्कूलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिससे लोग कूड़ा केवल निर्धारित कूड़ा पॉइंट्स पर ही डालें।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले को स्वच्छ बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। चिन्हित कूड़ा पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।

