महापौर का तूफानी निरीक्षण, किच्छा बाईपास पर बनेगा नया वेंडिंग जोन

रुद्रपुर। शहर को आदर्श मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने के लक्ष्य के साथ महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई और 14 फरवरी को प्रस्तावित विकास परियोजनाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नेशनल हाईवे चौड़ीकरण कार्य में आ रही बाधाओं पर नाराजगी जताते हुए महापौर ने बस टर्मिनल कार्यालय शीघ्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए, जिससे कार्य में तेजी लाई जा सके। वहीं किच्छा बाईपास स्थित जेसीज स्कूल के पास नए वेंडिंग जोन की घोषणा की गई, जहां 6×8 आकार की 30 दुकानों के साथ शौचालय, पेयजल और स्वच्छता की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा सब्जी मंडी क्षेत्र में दो मंजिला हाईटेक शौचालय तथा शिवनगर में पार्क निर्माण की योजना भी शामिल है। महापौर ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्रिशूल चौक सहित कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top