वायरल ऑडियो मामला: पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के धरने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज।

वायरल ऑडियो मामला: पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के धरने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज।

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व पालिकाध्यक्ष और कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली में धरने पर बैठ गईं। मामला लगभग एक साल पुराने एक विवादास्पद ऑडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा मीना शर्मा और उनके पति के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।

🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:

➡ उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प➡ उड़ान संस्था द्वारा GGUPS स्कूल में क्रिसमस उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न➡ महापौर का तूफानी निरीक्षण, किच्छा बाईपास पर बनेगा नया वेंडिंग जोन

मीना शर्मा का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत एक साल पहले भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कल कोतवाली में विरोध प्रदर्शन के दौरान वह भावुक भी हो गईं और कार्रवाई न होने पर आत्मदाह तक की चेतावनी दे दी। बढ़ते दबाव को देखते हुए, एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ BNS की धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दूसरी ओर, राजकुमार ठुकराल ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि यह ऑडियो क्लिप AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और डीपफेक तकनीक के जरिए उनकी छवि खराब करने के लिए बनाई गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *