श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर में भव्य कलश यात्रा –
गल्ला मंडी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नगर भ्रमण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंदिर समिति और श्री नीलकण्ठ धाम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कथा 3 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें श्रद्धालु भगवान की लीलाओं और भागवत प्रसंगों का श्रवण करेंगे। आयोजकों के अनुसार, 4 दिसंबर को पूर्णाहुति के पश्चात सत्संग प्रवचन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Tag: Dharm Updates
-

रुद्रपुर में धर्म और राष्ट्रभक्ति का संगम: श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा