राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री धामी ने भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों, अफसरों, कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री धामी ने भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों, अफसरों, कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

देहरादून, 26 जनवरी 2025। गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड सूचना विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित झांकी के अलावा महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग एवं संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित मनमोहक झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झाँकी को प्रथम, संस्कृत शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:

➡ उत्तराखंड क्रांति दल की रुद्रपुर बैठक में संगठन की मजबूती और 2027 चुनावों की रणनीति पर मंथन➡ भूरारानी में पाइप गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान – छह घंटे बाद काबू➡ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर जिलेभर में पथ संचलन, राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ आयोजन

समारोह में सेना की 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी, सी0आर0पी0एफ0, आई०टी०बी०पी०, हिमाचल पुलिस, 40वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एन०सी०सी बॉयज, एन०सी०सी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सी०पी०यू० ने भव्य परेड में प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी और तृतीय स्थान पर 40वीं वाहिनी महिला पीएसी दल रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने कहा कि हमने आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश की विकास यात्रा में उत्तराखण्ड भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों और प्रदेशवासियों के परिश्रम से हम न केवल आर्थिक और सामाजिक विकास के नए आयाम छू रहे हैं बल्कि देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 10 अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान किये गये। इसके साथ ही राज्यपाल उत्कृष्ठ सेवा पदक से राज्य पुलिस बल के 8 अधिकारियोंध्कर्मचारियों का भी पदक अलंकरण किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए आई.टी.आई काशीपुर पुलिस थाना, ऊधमसिंह नगर को राज्य बेस्ट पुलिस थाना घोषित किया गया।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डी.जी.पी. दीपम सेठ, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *