रुद्रपुर/बागेश्वर — बागेश्वर में भाजपा के एक प्रदेश पदाधिकारी का कोतवाल द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करना अब विवादों में आ गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस और भाजपा दोनों की किरकिरी हो रही है।
🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:
➡ ऊधम सिंह नगर को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज, हाईवे किनारे कूड़ा पॉइंट्स पर लगेंगे CCTV कैमरे➡ शीतलहर से बचाव: रुद्रपुर में असहाय व्यक्ति को सुरक्षित रैन बसेरे में पहुंचाया➡ Rudrapur इंदिरा चौक पर 14 फरवरी को होगा भव्य त्रिशूल का शिलान्यास, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने क्षेत्राधिकारी (CO) को जांच सौंप दी है और जल्द रिपोर्ट तलब की है।
वहीं, विपक्ष ने इस घटना पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि पुलिस का इस तरह किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारी का स्वागत करना निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
फिलहाल, जांच पूरी होने तक सभी की निगाहें पुलिस की कार्यवाही पर टिकी हैं।
#BageshwarNews #RudrapurNews #UttarakhandNews #BJP #PoliceControversy #ViralVideo #SPInquiry #PoliticalNews #BageshwarPolice #BJPLeader #ViralNews #IndianPolitics

