राज्यपाल गुरमीत सिंह 10 अक्टूबर को पंतनगर विश्वविद्यालय के दौरे पर आएंगे

रुद्रपुर: उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 1 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से तराई भवन गेस्ट हाउस जाएंगे। दोपहर का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे गांधी ऑडिटोरियम, पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्यपाल शाम 4:10 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top