रुद्रपुर: छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान हवाई फायरिंग, छात्रों में दहशत

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग की, जिससे छात्रों में डर का माहौल बन गया।

महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र सुबह से ही जमा किए जा रहे थे। नामांकन का समय दोपहर तीन बजे तक था। करीब पौने दो बजे महाविद्यालय के गेट के बाहर किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

विवाद के दौरान एक पक्ष ने एक युवक को पीटना शुरू किया, तो दूसरे पक्ष के युवक ने हवा में फायरिंग कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के एक युवक ने भी फायरिंग की। घटना के बाद छात्र इधर-उधर भागने लगे।

महाविद्यालय गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और छात्रों को खदेड़ कर माहौल को शांत कराया। इसके साथ ही रामपुर-नैनीताल हाईवे पर छात्रों की चौपहिया वाहनों की सख्त चेकिंग की गई। पुलिस ने दो थार कार को कोतवाली ले जाकर तफ्तीश की।

महाविद्यालय के अंदर और गेट के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी रिकॉर्ड हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

छात्र संघ का मतदान 27 सितंबर को होगा। Rudrapur #BhagatSinghPGCollege #StudentUnionElection #FiringIncident #CollegeClash #USNagarNews #UttarakhandNews #CampusSafety #PoliceAction #BreakingNews #CCTVFootage #StudentSafety #Election2025 #CollegeNews #RampurNainitalHighway

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top