रुद्रपुर जिला अस्पताल में हादसा: निर्माणाधीन भवन से गिरे मजदूर की हालत गंभीर, ठेकेदारों पर उठे सवाल

रुद्रपुर जिला अस्पताल में हादसा: निर्माणाधीन भवन से गिरे मजदूर की हालत गंभीर, ठेकेदारों पर उठे सवाल

रुद्रपुर: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने निर्माणाधीन भवन से एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, छत्तरपुर निवासी 45 वर्षीय भोला राम सोमवार दोपहर अपने साथियों के साथ तीन मंजिला भवन पर शटरिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना से मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। घायल भोला राम को तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे सेंटर रेफर कर दिया।

इस हादसे के बाद मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें अक्सर बिना सुरक्षा इंतजामों के ही ऊंचाई पर काम करने के लिए भेज दिया जाता है। इससे ठेकेदारों की जिम्मेदारी और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:

➡ ठुकराल की तलवार भेंट से बदले सियासी समीकरण, बेहड़ के जन्मदिन समारोह की तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल➡ देर रात एसएसपी ने किया सुरक्षा ऑडिट, दिए सख्त निर्देश RudrapurNews➡ वायरल ऑडियो मामला: पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के धरने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *