डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन संबंधी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी प्रतिनिधियों को 25 जनवरी तक तैयारियां पूर्ण करने की दी हिदायत

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजन संबंधी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी प्रतिनिधियों को 25 जनवरी तक तैयारियां पूर्ण करने की दी हिदायत

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 18 जनवरी 2025 (जिला सूचना कार्यालय)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों व इवेंट मैनेजमंेट कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर 25 जनवरी तक सभी तैयारियां पूर्ण करे के निर्देश दिये। उन्होने कहा स्पोर्टस स्टेडियम के भीतर व बाहर का भी छोटे-मोटे कार्य बचे है तथा पेंटिग ब्रेंडिंग कार्य भी एक सप्ताह में पूर्ण कर दिये जाय।

      जिलाधिकारी ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी प्रबंधक को खिलाड़ियों व तकनीकि स्टाफ तथा वीवीआईपी के लिए उचित व पर्याप्त आवास व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा प्रत्येक चिन्हित होटलों में उचित भोजन व्यवस्था सुनिश्चित की जाय साथ ही खिलाड़ियों को लाने-लेजाने के लिए पर्याप्त वाहन व्यवस्था भी रखी जाय। उन्होने रेलवे व बस स्टेशनों में वॉलेन्टियरों के साथ पर्याप्त वाहन रखने व प्रत्येक स्टेशन में वॉलेन्टियर तैनात करने व हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश भी दिये ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी न हो।

     जिलाधिकारी ने आवास, भोजन, यातायात व्यवस्था व स्वच्छता, प्रोटोकॉल व संस्कृतिक समितियों का गठन कर नोडल अधिकारी की तैनाती की, जो व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखते हुए सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करायेगें। उन्होने विद्यालयों के व्यायाम शिक्षकों, स्टेडियम के खिलाड़ियों को भी वॉलेन्टियर के तौर पर लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि खेलों के दौरान स्टेडियम व स्टेडियम के बाहरी क्षेत्र में सुचारू विद्युत व्यवस्था की जाय साथ ही इस हेतु जनरेटर भी रखा जाय। उन्होने उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट व ओसी कलेक्टेªट को प्रतिदिन कार्यो की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये।

यहां अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पांडेय, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की, इवेंट मैनेजमेंट प्रबंधक मधुसूदन, यश संपत आदि थे।

🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:

➡ अनुमति के अभाव में ‘महाकौतिक – उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव 2026’ टला, आयोजकों ने जताया खेद➡ मुख्य बाजार में फायर हाइड्रेंट की स्थापना, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती RudrapurNews➡ ठुकराल की तलवार भेंट से बदले सियासी समीकरण, बेहड़ के जन्मदिन समारोह की तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *