पंत विवि के विद्यार्थी रूस में सीखेंगे एडवांस सर्जरी के गुर

पंत विवि के विद्यार्थी रूस में सीखेंगे एडवांस सर्जरी के गुर

पंतनगर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकीय विश्वविद्यालय के वेटनरी महाविद्यालय के सात छात्र और तीन संकाय सदस्य रूस पहुंचे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के ,साथ हुए एमओयू के तहत इंटर्नशिप प्रशिक्षण ले रहा है। छात्रों की यह टीम रविवार को रवाना हुई थी और 29 सितंबर को लौटेगी।


#RudrapurNews #PantnagarUniversity #RussiaTraining

इस इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थी और संकाय सदस्य विभिन्न विभागों, नैदानिक सुविधाओं और शैक्षणिक संस्थानों का दौरा करेंगे। वे मास्को यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज, सेंट पीटर्सबर्ग और मास्को स्थित भारतीय दूतावासों के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इसका उद्देश्य शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करना है।


#VetStudents #InternationalCollaboration #RussiaInternship

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अक्षत कुमार, डॉ. शिवांगी मौर्य, डॉ. राहुल नेगी, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. योगेश पलयाल, डॉ. मयंक रावत, डॉ. आकृति बल्लभ, डॉ. शिव कुमार, डॉ. संजय कुमार शर्मा और डॉ. अनिल यादव शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने विभागों से जुड़े विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।


#VeterinaryScience #PantnagarNews #StudentExchange

🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:

➡ ठुकराल की तलवार भेंट से बदले सियासी समीकरण, बेहड़ के जन्मदिन समारोह की तस्वीर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल➡ शीतलहर से बचाव: रुद्रपुर में असहाय व्यक्ति को सुरक्षित रैन बसेरे में पहुंचाया➡ महापौर का तूफानी निरीक्षण, किच्छा बाईपास पर बनेगा नया वेंडिंग जोन

पंत विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रूस पशु सर्जरी और एनाटॉमी के क्षेत्र में काफी आगे है। इस अनुभव से छात्र अत्याधुनिक तकनीक सीखेंगे, जिससे भारत में पशुओं का बेहतर इलाज संभव होगा। अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. एचजे शिव प्रसाद ने भी टीम को बधाई दी।
#UttarakhandNews #AnimalSurgery #GlobalEducation

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *