त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच खटीमा ब्लॉक की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है। कांग्रेस ने भाजपा को झटका देते हुए ग्राम चंदेली के निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री रोशन सिंह को अपने पाले में शामिल कर लिया।
शुक्रवार को कांग्रेस जिला कार्यालय, जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रोशन सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने पार्टी में शामिल कराया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर रोशन सिंह का जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होते ही रोशन सिंह ने कहा कि वे अब कांग्रेस की नीतियों से प्रेरित होकर जनता की सेवा करेंगे और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेंगे।
जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है, इसलिए अब समर्पित कार्यकर्ता पार्टी से मोहभंग कर रहे हैं। कांग्रेस हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है और संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करती है।
विधायक भुवन कापड़ी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ सत्ता की राजनीति करती है और कार्यकर्ताओं की परवाह नहीं करती। उन्होंने कहा कि रोशन सिंह जैसे अनुभवी नेता का कांग्रेस में आना संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है।
इस मौके पर योगेश चौहान, सीपी शर्मा, सतीश नंद किशोर गंगवार, बॉबी रायोर, नरेंद्र आर्य, नासिर खान, रमेश जोशी समेत कई कार्यकर्ताओं ने नए साथियों का स्वागत किया और कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। #भाजपा_को_झटका
#रोशन_सिंह
#कांग्रेस_में_शामिल
🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:
➡ रुद्रपुर: छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान हवाई फायरिंग, छात्रों में दहशत➡ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर जिलेभर में पथ संचलन, राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ आयोजन➡ रुद्रपुर: डिलीवरी ब्वॉय और गार्ड में झगड़ा, मेट्रोपोलिस कॉलोनी गेट पर घंटों जाम, माफी के बाद खत्म हुआ विवाद#खटीमा_राजनीति
#त्रिस्तरीय_चुनाव
#पंचायत_चुनाव_2025
#भाजपा_से_नाराज़गी
#कांग्रेस_की_मजबूती
#भुवन_कापड़ी
#हिमांशु_गावा
#राजनीतिक_परिवर्तन
#कार्यकर्ता_का_सम्मान
#जनता_की_सेवा
#राजनीतिक_उलटफेर
#कांग्रेस_में_नई_ऊर्जा
#उत्तराखंड_राजनीति
#ग्राम_चंदेली
#खटीमा_विकास