पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश – रुद्रपुर में त्रैमासिक बैठक आयोजित

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश – रुद्रपुर में त्रैमासिक बैठक आयोजित

रुद्रपुर: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक में कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर मासिक बैठकें आयोजित कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।
सैनिक संगठनों की मांग पर जिलाधिकारी ने स्मृति द्वारों की मरम्मत, सैनिक मिलन केंद्रों के लिए भूमि आवंटन प्रस्ताव शासन को भेजने और शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और पूर्व सैनिक संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Rudrapur #UttarakhandNews #PurvSainik #DistrictAdministration #NitinSinghBhadauria #SainikKalyan #UttarakhandGovernment #ExServicemen #GoodGovernance #PublicMeeting

🔗 हाल की पोस्ट पढ़ें:

➡ अनुमति के अभाव में ‘महाकौतिक – उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव 2026’ टला, आयोजकों ने जताया खेद➡ मुख्य बाजार में फायर हाइड्रेंट की स्थापना, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती RudrapurNews➡ वायरल ऑडियो मामला: पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के धरने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *