उड़ान क्लब ने मदर्स डे पर आयोजित किया भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम

रुद्रपुर। मदर्स डे के अवसर पर उड़ान क्लब द्वारा Courtyard में एक भव्य, मनोरंजक एवं यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों एवं अतिथियों ने सहभागिता कर उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण लाइव सिंगिंग रही, जिसमें Harish Hemlata एवं Neeraj Upreti ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी शानदार गायिकी ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण संगीत से सराबोर हो उठा।

मनोरंजन के लिए Tambola, Punctuality Game सहित कई रोचक खेल एवं सरप्राइज एक्टिविटीज आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का संचालन Munmun और Lovey ने बेहद प्रभावशाली अंदाज में किया। वहीं Pooja Mittal और Niharika की शानदार एंकरिंग ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

Sapna, Rachna और Anu ने अपने ऊर्जावान डांस प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया और आयोजन में उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिसकी जिम्मेदारी Deepika और Priyanka ने सफलतापूर्वक निभाई। इसके साथ ही Rachna और Nitu द्वारा सभी सदस्यों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन ज्योति गोयल ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च है और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि उड़ान क्लब समय-समय पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

संस्था की प्रेसिडेंट प्रिया गर्ग ने भी सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उड़ान क्लब द्वारा सभी gifting partners एवं sponsors का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य sponsor के रूप में RIT Group of Institutes, Rudrapur का विशेष सहयोग रहा, जबकि gifting partner Crazy Decor के योगदान को भी सराहा गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को और अधिक यादगार बनाया जा सका।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top